जरुरी जानकारी | लंदन से पाकिस्तान लौटकर अगले सप्ताह दोबारा वित्त मंत्रालय संभाल सकते हैं इशाक डार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार अगले सप्ताह फिर से इस महत्वपूर्ण मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते हैं। रविवार को मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

इस्लामाबाद, 25 सितंबर पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार अगले सप्ताह फिर से इस महत्वपूर्ण मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते हैं। रविवार को मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मदद के लिए डार अपने लंदन के स्व-निर्वासन को समाप्त कर पाकिस्तान लौटेंगे। उनके अगले सप्ताह वित्त मंत्री का पद संभालने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ शनिवार को लंदन में हुई बैठक में डार को वित्त मंत्री बनाने के बारे में चर्चा की। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी एक संवाददाता सम्मेलन में इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

सनाउल्लाह ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आर्थिक मामलों में मदद के लिए इशाक डार अगले सप्ताह वापस आ रहे हैं।’’’

‘डॉन’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटते समय शहबाज शरीफ लंदन में रुके और वहां उन्होंने अपने बड़े भाई तथा पार्टी के मुखिया नवाज शरीफ के साथ घंटों तक मुलाकात की। खबरों में कहा गया है कि इस बैठक में डार भी मौजूद थे।

डार के पाकिस्तान लौटने का रास्ता इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट निलंबित करने के बाद साफ हुआ है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया था और उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था।

एक अदालत ने डार को 2017 में भष्ट्राचार के मामले में भगोड़ा घोषित किया था।

पाकिस्तान के मौजूदा वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल का कार्यकाल 18 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि डार के वित्त मंत्री बनने के बाद इस्माइल भी मंत्रिमंडल में सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड