खेल की खबरें | इशांत टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज इंशांत शर्मा टेस्ट मैच में सोमवार को 300 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज बनने के साथ महान कप्तानों कपिल देव और अनिल कुंबले की श्रेणी में शामिल हो गये।

चेन्नई, आठ फरवरी अनुभवी तेज गेंदबाज इंशांत शर्मा टेस्ट मैच में सोमवार को 300 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज बनने के साथ महान कप्तानों कपिल देव और अनिल कुंबले की श्रेणी में शामिल हो गये।

वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में डैन लॉरेंस को पगबाधा करके सबसे लंबे प्रारूप में 300 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने।

भारतीय गेंदबाजों में टेस्ट में सबसे अधिक विकेट महान स्पिनर अनिल कुंबले (132 मैच में 619 विकेट) ने लिये हैं। कपिल दूसरे स्थान पर हैं जबकि हरभजन सिंह (103 टेस्ट में 417) इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

इशांत के टीम के साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे और जहीर पांचवें स्थान पर हैं।

दिल्ली के 32 साल के इस खिलाड़ी को हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने में 98 मैच लगे। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें बधाई दी।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘ इशांत शर्मा को बधाइयां, वह टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्होंने डैन लॉरेंस को पगबाधा कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी इस उपलब्धि पर 13 साल की उनकी मेहनत की प्रशंसा की।

आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ कपिल देव और जहीर खान के बाद टेस्ट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले इशांत शर्मा तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। शानदार उपलब्धि।’’

इशांत ने इस दौरान 11 बार पारी में पांच विकेट लिये हैं जबकि एक बार उन्होंने मैच में 10 विकेट चटकाये।

बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले इशांत ने शुरूआती दिनों में जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को परेशान किया था उसकी चर्चा आज भी भारतीय क्रिकेट जगत में होती है।

इशांत ने हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा मैच लिये। अश्विन इस मुकाम पर सबसे कम 54 मैचों में पहुचने वाले भारतीय गेंदबाज है। उसके बाद कुंबले (66), हरभजन (72), कपिल (83) और जहीर (89) का नंबर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\