Gautam Gambhir On KL Rahul: पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा- विश्वकप टीम में केएल राहुल नहीं, ईशान किशन को मिलनी चाहिए प्राथमिकता

गंभीर में डिजनी हॉटस्टार से कहा,‘‘मुझे बताइए कि चैंपियनशिप जीतने के लिए क्या महत्वपूर्ण है नाम या फॉर्म. यदि रोहित या विराट ने इस तरह का प्रदर्शन (लगातार चार मैचों में अर्धशतक) किया होता तो क्या तब भी आप यह कहते कि उनकी जगह केएल राहुल को लिया जाना चाहिए.’’

गौतम गंभीर और केएल राहुल (Photo Credits: Facebook And Instagram)

मुंबई: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज  का मानना है कि विश्वकप टीम में केएल राहुल पर ईशान किशन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और कहा कि अगर कर्नाटक के बल्लेबाज की रोहित शर्मा या विराट कोहली से प्रतिस्पर्धा चल रही होती तो उनके नाम पर विचार तक नहीं किया जाता.

किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को एशिया कप मैच में 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी जो उनका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चौथा अर्धशतक है. बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था. Ishan Kishan: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

किशन ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह पारी खेली जिससे उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खुद को राहुल से आगे कर दिया. राहुल चोटिल होने के कारण एशिया कप के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं. गंभीर ने कहा कि भारत को विश्वकप टीम में नाम की बजाय फॉर्म को प्राथमिकता देनी चाहिए. विश्वकप के लिए भारत की टीम की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है.

गंभीर में डिजनी हॉटस्टार से कहा,‘‘मुझे बताइए कि चैंपियनशिप जीतने के लिए क्या महत्वपूर्ण है नाम या फॉर्म. यदि रोहित या विराट ने इस तरह का प्रदर्शन (लगातार चार मैचों में अर्धशतक) किया होता तो क्या तब भी आप यह कहते कि उनकी जगह केएल राहुल को लिया जाना चाहिए.’’

उन्होंने कहा,‘‘ जब आप विश्वकप जीतने के लिए तैयारी कर रहे होते हैं तो आप नाम नहीं देखते, आप फॉर्म देखकर उनका आकलन करते हैं. आप उस खिलाड़ी का चयन करते हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और आपके लिए विश्वकप जीत सकता है.’’ भारत की वनडे विश्व कप 2011 की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गंभीर ने कहा कि किशन ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से पर्याप्त काम किया है.

उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि ईशान किशन ने वह सब कुछ किया है जिससे कि उन्हें विश्वकप टीम में प्राथमिकता मिलनी चाहिए. केवल इसलिए क्योंकि वह ईशान किशन है और उसने बहुत अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं आप कह रहे हैं कि केएल राहुल को उन पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए.’’

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन अगर ईशान किशन की जगह विराट कोहली और रोहित शर्मा होते तो क्या आप कहते कि उनके स्थान पर केएल राहुल को रखना चाहिए. इसका जवाब है नहीं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI gautam gambhir hardik pandya ICC World Cup ICC World Cup 2023 Jasprit Bumrah KL Rahul Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli World Cup world cup 2023 अफगानिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 गूगल डूडल एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव केएल राहुल खेल भारत एशिया गंभीर गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स