Pakistan: पाकिस्तान में मस्जिद में बम विस्फोट की जिम्मेदारी आईएस ने ली

इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली. इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है. अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की आनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली. इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है. अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की आनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है. यह बयान आतंकवादी समूह की समाचार एजेंसी अमाक में प्रकाशित किया गया था.

बयान में हमलावर की पहचान एक अफगान के तौर पर की गयी है,उसकी तस्वीर भी प्रकाशित की गयी है और कहा गया,‘‘ शियाओं के धार्मिक स्थलों और केन्द्रों की रक्षा के लिए तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तानी पुलिस के अनेक उपायों के बावजूद इस्लामिक स्टेट के लड़ाके लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शियाओं को निशाना बना रहे हैं.’’ पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता आसिम खान ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine: रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में लगी आग- हम वास्तव में आपदा के कितने करीब हैं?

पेशावर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद एजाज खान ने कहा कि हमलावर ने पहले मस्जिद के बाहर पुलिस पर गोलियां चलाईं ,इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. इसके बाद हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.

Share Now

\