देश की खबरें | क्या प्रधानमंत्री को खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से चिंता है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी चिंता है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी चिंता है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 5 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत थी, पिछले महीने से एक प्रतिशत अधिक।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री को चिंता है?’’

रमेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वित्त मंत्री अच्छी तस्वीरों के लिए चेन्नई के बाज़ार में गईं, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है।’’

खाद्य पदार्थों के महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 7.41 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई सितंबर में 7.41 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह अगस्त में सात फीसद और सितंबर 2021 में 4.35 प्रतिशत थी।

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति इस साल सितंबर में बढ़कर 8.60 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 7.62 फीसद थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू