जरुरी जानकारी | दिसंबर अंत तक आ सकता है आईआरएफसी का आईपीओ , 500 से 1,000 करोड़ रुपये प्राप्त होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार साल के अंत तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. (आईआरएफसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर गौर कर रही है।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सरकार साल के अंत तक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. (आईआरएफसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर गौर कर रही है।

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस निर्गम से सरकार को 500 से 1,000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

आईआरएफसी भारतीय रेलवे की विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण के लिये पूंजी बाजार से कोष जुटाती है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति सुधरने और निवेशकों खासकर खुदरा क्षेत्र में मांग बेहतर होने के साथ कभी भी आईपीओ लाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

आईआरएफसी ने जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 140 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर के लिये आईपीओ लाने को लेकर विवरण पुस्तिका जमा किया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2017 में रेलवे की पांच कंपनियों को सूचीबद्ध करने को मंजूरी दी थी। इनमें से इरकॉन इंटरनेशनल लि., राइट्स लि., रेलव विकास निगम लि. और भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी है। आईआरएफसी को साल के अंत तक सूचीबद्ध कराये जाने की संभावना है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिये 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 1.20 लाख करोड़ रुपये सीपीएसई में हिस्सेदारी बिक्री और शेष 90,000 करोड़ रुपये वित्तीय संस्थानों से जुटाये जाने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\