जरुरी जानकारी | आईआरईडीए के शेयर निर्गम मूल्य से 56 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) के शेयर निर्गम मूल्य 32 रुपये से 56 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को सूचीबद्ध हुए।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) के शेयर निर्गम मूल्य 32 रुपये से 56 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को सूचीबद्ध हुए।

बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर निर्गम मूल्य से 56.25 प्रतिशत चढ़कर 50 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। दोनों सूचकांकों पर बाद में यह 74 प्रतिशत बढ़कर 55.70 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी को शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 14,460.17 करोड़ रुपये रहा।

आईआरईडीए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार 38.80 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भारतीय जीवन बीमा निगम के पिछले साल मई में आईपीओ लाने के बाद यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम का पहला सार्वजनिक निर्गम होगा।

आईआरईडीए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक ‘‘मिनीरत्न’’ कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू