जरुरी जानकारी | इरेडा ने बॉन्ड के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बॉन्ड के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस बॉन्ड को 2.65 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 21 जून सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने बॉन्ड के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस बॉन्ड को 2.65 गुना अभिदान मिला।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बॉन्ड को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बॉन्ड का आकार 500 करोड़ रुपये का था जबकि अधिक अभिदान आने पर 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया था।

बयान के अनुसार, इरेडा ने शुक्रवार को बॉन्ड के जरिये सफलतापूर्वक 1,500 करोड़ रुपये जुटाये।

यह कोष 10 साल और दो महीने की अवधि के लिए 7.44 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर जुटाया गया है।

इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘‘बॉन्ड को 2.65 गुना अभिदान मिला। यह इरेडा के दृष्टिकोण और देश में नवीकरणीय ऊर्जा विकास को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका में निवेशकों के भरोसे को बताता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पूंजी से हमें हरित ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण में अपने प्रयासों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\