जरुरी जानकारी | इरेडा के आईपीओ को निर्गम के दूसरे दिन 4.56 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बुधवार को 4.56 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बुधवार को 4.56 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 2,150 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 47,09,21,451 शेयरों की पेशकश पर 2,14,52,83,140 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 7.74 गुना बोलियां लगाई गईं, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 4.25 गुना और पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के लिए 2.69 गुना बोलियां लगाई गई हैं।

आईपीओ के तहत 40,31,64,706 नए इक्विटी शेयर हैं और 26,87,76,471 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर है।

इरेडा ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 643 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल मई में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाद यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पहला आईपीओ है।

इरेडा एक मिनी रत्न कंपनी है, जिसका नियंत्रण नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now