जरुरी जानकारी | इरेडा ने शीर्ष प्रबंधन पदों पर किया बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने तीन कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की मंगलवार को जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने तीन कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की मंगलवार को जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ इरेडा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर बदलाव किए गए हैं।’’

सुशांत कुमार देय को कार्यकारी निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया है। वह पहले इसी विभाग के महाप्रबंधक थे।

वहीं वित्त तथा लेखा विभाग के महाप्रबंधक क्रमश: सुरेंन्द्र कुमार शर्मा और धीरज मेहता को इन्हीं विभागों का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने दुर्रे शाहवार को मानव संसाधन विभाग का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। वह पहले मानव संसाधन विभाग की अतिरिक्त महाप्रबंधक थीं।

इरेडा ने बताया कि इन सभी लोगों ने 28 अप्रैल से अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत इरेडा मुख्य रुप से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना को वित्तीय मदद मुहैया कराती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू