जरुरी जानकारी | इरडा ने बीमा वाहक को लेकर मसौदा दिशानिर्देश जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को बीमा वाहकों के लिये मसौदा दिशानिर्देश जारी किया। बीमा वाहक का मकसद ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाने और उसके बारे में जागरूक करने के लिये अलग से वितरण चैनल स्थापित करना है।

नयी दिल्ली, एक जून नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को बीमा वाहकों के लिये मसौदा दिशानिर्देश जारी किया। बीमा वाहक का मकसद ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाने और उसके बारे में जागरूक करने के लिये अलग से वितरण चैनल स्थापित करना है।

दिशानिर्देश में वितरण चैनल के लिये कॉरपोरेट बीमा वाहक और व्यक्तिगत बीमा वाहक का प्रस्ताव किया गया है।

कॉरपोरेट बीमा वाहक कानूनी व्यक्ति होंगे जो संबंधित कानूनों के अनुसार पंजीकृत होंगे और बीमा कंपनी की तरफ से नियुक्त किए जाएंगे। व्यक्तिगत बीमा वाहक बीमा कंपनी या कॉरपोरेट बीमा वाहक की तरफ से नियुक्त कोई भी व्यक्ति हो सकता है।

कॉरपोरेट और व्यक्तिगत दोनों बीमा वाहक प्रस्ताव के बारे में जानकारी और केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) दस्तावेजों और दावों से संबंधित सेवाओं के मामले में समन्वय जैसे कार्य के लिये अधिकृत होंगे।

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मसौदे पर 22 जून तक संबंधित पक्षों से सुझाव देने को कहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रत्येक बीमा कंपनी व्यक्तिगत बीमा वाहक और कॉरपोरेट बीमा वाहक के माध्यम से प्राप्त नीतियों के संबंध में केवाईसी और मनी लांड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी।’’

मसौदे के अनुसार प्रत्येक बीमाकर्ता को संभावित या पॉलिसीधारकों के लिये प्रीमियम भुगतान को लेकर वैकल्पिक तरीके उपलब्ध कराने होंगे।

इरडा ने कहा कि बीमा वाहक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों तक बीमा पहुंचाने और उसके बारे में जागरूक करने के लिये अलग से वितरण चैनल स्थापित करना है। इससे देश में हर जगह बीमा की पहुंच बेहतर होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\