जरुरी जानकारी | इरडा ने निजी बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के पारिश्रमिक का संशोधित प्रस्ताव रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीमा नियामक इरडा ने निजी बीमा कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन टीम में शामिल अधिकारियों और गैर-कार्यकारी निदेशकों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक पर बुधवार को एक संशोधित दिशानिर्देश जारी करने का प्रस्ताव रखा।
नयी दिल्ली, तीन मई बीमा नियामक इरडा ने निजी बीमा कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन टीम में शामिल अधिकारियों और गैर-कार्यकारी निदेशकों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक पर बुधवार को एक संशोधित दिशानिर्देश जारी करने का प्रस्ताव रखा।
भारतीय बीमा नियमन एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने अपने मसौदे में निजी बीमा कंपनियों को यह सुझाव दिया है कि कंपनियों को निदेशक-मंडल में स्वीकृत एक समग्र पारिश्रमिक नीति अपनानी चाहिए जिसमें सभी प्रमुख प्रबंधकीय पदों को शामिल किया गया हो।
प्राधिकरण ने कहा, "यह नीति इस तरह बनाई जानी चाहिए कि प्रदर्शन पर आधारित परिवर्तनीय पारिश्रमिक प्रमुख प्रबंधकों को अनुचित या अत्यधिक जोखिम लेने के लिए प्रोत्साहित न करे।"
मौजूदा पारिश्रमिक निर्देश अक्टूबर, 2016 में जारी हुए थे। इसी के आधार पर वर्तमान में निजी बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी निदेशकों को पारिश्रमिक दिए जाते हैं।
बीमा नियामक ने कहा कि मौजूदा दिशानिर्देशों को लागू हुए छह साल बीतने और इस दौरान हुए अनुभवों के आधार पर अब अन्य प्रमुख प्रबंधकीय पदों को भी इसके दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। नया मसौदा इस समय लागू प्रावधानों की जगह लेगा।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)