जरुरी जानकारी | आईआरसीटीसी, डीएमआरसी ने ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल के लिए हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलगाड़ी या हवाई यात्रा करने वाले यात्री जल्द ही अपनी आगे की यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में ‘टिकट आरक्षित’ कर सकेंगे।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त रेलगाड़ी या हवाई यात्रा करने वाले यात्री जल्द ही अपनी आगे की यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में ‘टिकट आरक्षित’ कर सकेंगे।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आईआरसीटीसी और डीएमआरसी ने ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल शुरू करने के लिए समझौता किया है।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि परियोजना को कब चालू किया जाएगा। इस कदम का मकसद यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में निर्बाध और परेशानी मुक्त अनुभव देना है।

डीएमआरसी ने बयान में कहा, ‘‘यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के तहत भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक रणनीतिक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘इस अभूतपूर्व सहयोग का मकसद ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल के तहत आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिये डीएमआरसी सेवाओं के लिए क्यूआर कोड-आधारित टिकट व्यवस्था शुरू करना है।’’

इस पहल के तहत जो यात्री रेलवे, हवाई जहाज या बसों के लिए आईआरसीटीसी मंच के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उन्हें अब डीएमआरसी से टिकट आरक्षित करने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड