जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले ईरान की मुद्रा सबसे निचले स्तर पर आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल की विनिमय दर 3.32 लाख पर पहुंच गई। एक दिन पहले रियाल का भाव 3,27,500 प्रति डॉलर पर रहा था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रियाल की विनिमय दर 3.32 लाख पर पहुंच गई। एक दिन पहले रियाल का भाव 3,27,500 प्रति डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबारियों के मुताबिक एक जून के भाव के मुकाबले रियाल की कीमत में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। महीने की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रियाल 3,18,000 के भाव पर था।

वर्ष 2015 में ईरान के पश्चिमी देशों के साथ परमाणु समझौता होने के समय रियाल 32,000 प्रति डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के अब भी कायम रहने से इसकी अर्थव्यवस्था लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से हटने की घोषणा कर चुका है।

पश्चिमी देशों एवं ईरान के बीच इस समझौते को नया रूप देने के लिए ऑस्ट्रिया के वियना में हो रही बातचीत कई महीनों से अटकी हुई है।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now