विदेश की खबरें | तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान, अमेरिका के बीच ओमान में होगी बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर यहां ईरान और अमेरिका के बीच बैठक होगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर यहां ईरान और अमेरिका के बीच बैठक होगी।

अमेरिका और ईरान के बीच तत्काल कोई समझौता होने की संभावना नहीं है, लेकिन दोनों देशों के लिए यह वार्ता मायने रखती है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे।

वहीं, ईरानी अधिकारियों का लगातार यह कहना रहा है कि वे अपने यूरेनियम भंडार को संवर्धित कर परमाणु आयुध बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

अमेरिका, ईरान के साथ बातचीत करने के लिए वर्षों से ओमान पर निर्भर रहा है, जिसमें बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान हुई गुप्त वार्ता भी शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप 2015 में ईरान ने विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौता किया था।

वाशिंगटन स्थित जोखिम विश्लेषण फर्म गल्फ स्टेट एनालिटिक्स के मुख्य कार्याधिकारी और संस्थापक जियोर्जियो कैफिएरो ने कहा, ‘‘इस भूमिका को निभाने के लिए ओमानियों के पास लंबा अनुभव है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now