विदेश की खबरें | अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता जारी रखेगा ईरान : राष्ट्रपति पेजेशकियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पेजेशकियान ने शनिवार को नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं और हम बातचीत करेंगे, हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन हमें किसी खतरे का डर नहीं है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने शनिवार को नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम बातचीत कर रहे हैं और हम बातचीत करेंगे, हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन हमें किसी खतरे का डर नहीं है।’’

राष्ट्रपति के इस संबोधन को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि अगर वे हमें धमकाएंगे, तो हम अपना मानवाधिकार और वाजिब अधिकार छोड़ देंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे, हम सभी क्षेत्रों में सम्मानजनक सैन्य, वैज्ञानिक, परमाणु क्षमता आसानी से नहीं खोएंगे।’’

वार्ता ‘‘विशेषज्ञ’’ स्तर पर पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि दोनों पक्ष संभावित समझौते के विवरण पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, एक बड़ा मुद्दा ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन करना है, जिस पर तेहरान जोर देता है कि उसे ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए और अमेरिका लगातार कह रहा है कि इस्लामिक गणराज्य को ऐसा करना छोड़ देना चाहिए।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे ईरान के कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे। ईरानी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपने यूरेनियम भंडार को समृद्ध करके परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

इससे पहले, शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि वार्ता के दौरान ईरान को एक प्रस्ताव मिला है, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

इस सप्ताह क्षेत्र की अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप ने लगभग हर कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि ईरान को परमाणु बम हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ईरान के परमाणु संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लाम ने कार्यक्रम की शांतिपूर्ण प्रकृति पर जोर देते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी द्वारा ‘‘निरंतर’’ निगरानी में है।

इस्लाम ने कहा, ‘‘किसी भी देश की निगरानी हमारी तरह एजेंसी द्वारा नहीं की जाती है।’’ उन्होंने कहा कि एजेंसी ने 2024 में देश के परमाणु प्रतिष्ठानों का 450 से अधिक बार निरीक्षण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू