विदेश की खबरें | ईरान ने भारत-पाक संबंधों में विश्वास बहाली के लिए मदद की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच, ईरान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली में मदद की पेशकश की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेहरान, 25 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच, ईरान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली में मदद की पेशकश की।

विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान इन दोनों देशों में स्थित अपने कार्यालयों का उपयोग करके ‘‘इस कठिन समय में व्यापक समझ बनाने’’ के लिए तैयार है।

अराघची ने दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की ‘‘कड़ी और स्पष्ट रूप से’’ निंदा की।

आतंकवादियों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं।

यह 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद, कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमला था। प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, अराघची ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि कैसे भारत और पाकिस्तान ईरान के ‘‘पड़ोसी भाई’’ हैं, जिनके सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड