विदेश की खबरें | ईरान ने मार्शल द्वीपसमूह का झंडा लगे तेल टैंकर को रोका : अमेरिकी नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नौसेना की खाड़ी आधारित कमान ने रोके गए जहाज की पहचान ‘एडवांटेज स्वीट’ के तौर पर की है। समुद्री जहाजों की उपग्रह निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिक डॉट कॉम’ के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर को तेलवाहक जहाज ओमान की खाड़ी में मौजूद था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नौसेना की खाड़ी आधारित कमान ने रोके गए जहाज की पहचान ‘एडवांटेज स्वीट’ के तौर पर की है। समुद्री जहाजों की उपग्रह निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिक डॉट कॉम’ के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर को तेलवाहक जहाज ओमान की खाड़ी में मौजूद था।

यह तेलवाहक जहाज कुवैत से आ रहा था और अमेरिकी राज्य टेक्सास का ह्यूस्टन शहर इसका अंतिम पड़ाव था।

अमेरिकी नौसेना ने कहा, ‘‘रोके जाने के दौरान तेलवाहक जहाज ने आपातकालीन संदेश जारी किया था।’’

इसने कहा, ‘‘ईरान की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए हानिकारक है। ईरान को तुरंत तेल टैंकर छोड़ना चाहिए।’’

जहाज के मालिक की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, ईरान ने जहाज को रोके जाने की पुष्टि नहीं की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज