देश की खबरें | आईपीएस अधिकारी गौरव यादव होंगे भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी गौरव यादव को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।
चंडीगढ़, चार अप्रैल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी गौरव यादव को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।
हालांकि, वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे।
सरकारी आदेश के मुताबिक पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव की भूमिका भी निभाएंगे।
गौरतलब है कि आम तौर पर विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान भी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिद्धू को उनका विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।
गौरव यादव शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाली सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)