IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से होगा शुरू, महाराष्ट्र के स्टेडियमों में करीब 40 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति

एक सूत्र ने कहा, ‘‘दर्शकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति दी जायेगी और शुरूआत में यह 40 प्रतिशत होगी. अगर कोविड-19 हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो टूर्नामेंट के अंत में दर्शकों की संख्या शत प्रतिशत की जा सकती है.’’

आईपीएल (File Photo)

नयी दिल्ली: दस टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुंबई (Mumbai) में 26 मार्च से शुरू होगी और 29 मई को समाप्त होगी जिसमें टूर्नामेंट की शुरूआत में करीब 40 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जायेगी. आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने गुरूवार को संचालन परिषद की बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा.’’ IPL 2022: 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का अगला सीजन, मई में खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल

इस बार दो नयी टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में 74 मैच खेले जायेंगे.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘दर्शकों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अनुमति दी जायेगी और शुरूआत में यह 40 प्रतिशत होगी. अगर कोविड-19 हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो टूर्नामेंट के अंत में दर्शकों की संख्या शत प्रतिशत की जा सकती है.’’

प्ले-ऑफ के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन पूरी संभावना है कि फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा. पता चला है कि 55 मैच मुंबई में जबकि 15 मैच पुणे में खेले जायेंगे.

आईपीएल सूत्र ने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम प्रत्येक स्टेडियमों में एक समान संख्या में मैच खेलेगी. मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में चार मैच खेलेगी. हमें 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) मैच देखने को मिलेंगे और फैसला किया गया कि शनिवार को (26 मार्च को) शुरूआत के बाद रविवार से हम ‘डबल हेडर’ मैच करायेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift Rumours: क्या हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच सब ठीक चल रहा है? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट