देश की खबरें | आईपीएफटी की टीम त्रिपुरा में भाजपा के साथ चुनाव पूर्ण गठबंधन के लिए दिल्ली में नड्डा से मिलेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(आईपीएफटी) राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए नयी दिल्ली में भगवा दल के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करेगा।
अगरतला, 19 जुलाई इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(आईपीएफटी) राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए नयी दिल्ली में भगवा दल के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करेगा।
मोर्चा के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौजूदा समय में आईपीएफटी त्रिपुरा की भाजपा नीत सरकार में शामिल है।
भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने कहा कि जनजातीय पार्टी भाजपा की राज्य इकाई से भी बातचीत कर सकती है, अगर उसके पास कोई प्रस्ताव है।
राज्य के राजस्व मंत्री और आईपीएफटी सुप्रीमो एन.सी.देबबर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी नेता और उनके समर्थक 23 अगस्त को राज्य दिवस मनाने के लिए दिल्ली में होंगे। इसके साथ ही पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलेगा और चुनाव पूर्व गठबंधन पर बातचीत करेगा।’’
वहीं, त्रिपुरा में भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष त्रिपुरा ने जोर दिया कि क्षेत्रीय पार्टी को इस मुद्दे पर राज्य इकाई से मुलाकात करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘ चुनावी समझौते और सीटों को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की जरूरत नहीं है। आईपीएफटी चुनाव से पहले से भाजपा की सहयोगी है। आईपीएफटी नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं, अगर उनके पास गठबंधन को लेकर कोई रुख है।’’
भाजपा ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले आईपीएफटी से समझौता किया था और जनजातीय पार्टी के लिए राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में अनूसचित जनजातियों के लिए आरक्षित नौ सीटों को छोड़ा था।
पिछले चुनाव में आईपीएफटी ने नौ में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इसी प्रकार दो साल पहले त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के 28 सदस्यों के लिए हुए चुनाव के लिए भाजपा ने 14 सीटे आईपीएफटी के लिए छोड़ी थी, लेकिन वह एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई। इस चुनाव में नवगठित तिप्रा मोथा पार्टी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)