आईपीईएफ के स्वच्छ समझौतों से भारत के नीतिगत फैसले बाधित नहीं होने चाहिए: जीटीआरआई

आईपीईएफ सदस्यों के स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था समझौतों के लिए बातचीत पूरी करने के बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को इन समझौतों को अंतिम रूप देते समय सतर्क रुख अपनाना चाहिए

नयी दिल्ली, 18 नवंबर: आईपीईएफ सदस्यों के स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था समझौतों के लिए बातचीत पूरी करने के बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को इन समझौतों को अंतिम रूप देते समय सतर्क रुख अपनाना चाहिए. रिपोर्ट के मुताबिक नई प्रतिबद्धताओं से नीतिगत फैसले करने की गुंजाइश और राजस्व सृजन करने की क्षमताएं सीमित नहीं होनी चाहिए.

थिंक टैंक वैश्विक व्यापार शोध पहल (जीटीआरआई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बातचीत पूरी होने के बाद, भारत सहित आईपीईएफ सदस्य देश अब घरेलू परामर्श और कानूनी समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रस्तावित समझौतों का अंतिम पाठ तैयार होगा. समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक मसौदा (आईपीईएफ) के सदस्यों ने इस सप्ताह स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था समझौतों पर बातचीत पूरी की.

जीटीआरआई ने कहा कि इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि नई प्रतिबद्धताएं उसकी नीति गुंजाइश या कर राजस्व सृजन करने की क्षमताओं को अत्यधिक प्रतिबंधित न करें. रिपोर्ट में कहा गया कि स्वच्छ अर्थव्यवस्था प्रतिबद्धताओं, श्रम मानकों और कृषि नीतियों जैसे क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक विचार करने की जरूरत है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू