जरुरी जानकारी | आईओसी का मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़कर 8,063 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 8,063.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 8,063.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी को 448.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की दूसरी सितंबर तिमाही के 12,967.32 करोड़ रुपये के मुकाबले तीसरी तिमाही का मुनाफा काफी कम रहा है।

आईओसी के लाभ में वृद्धि का कारण विपणन मार्जिन बढ़ना है। कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा नहीं होने से विपणन मार्जिन बढ़ा है। इससे कंपनी को 2022-23 में दाम ऊंचे होने के कारण जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई में मदद मिली।

पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से कंपनी की कर पूर्व आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 11,428.88 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की इस मद से कर पूर्व आय 1,541.95 करोड़ रुपये थी।

आईओसी अपनी रिफाइनरियों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी बनाने के लिए मुख्य रूप से आयातित कच्चे तेल का उपयोग करती है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर, 2023) में आईओसी का शुद्ध लाभ 34,781.15 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 1,816.87 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नौ महीने का लाभ कंपनी के 2021-22 के लाभ से भी अधिक है।

कंपनी ने बाद में बयान में कहा कि नौ महीने की अवधि में लाभ बढ़ने का कारण उच्च विपणन मार्जिन और विनिमय दर के स्तर पर नुकसान का कम रहना है।

आईओसी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुछ घटकर 2.23 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.28 लाख करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी