जरुरी जानकारी | आईओसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में बढ़कर 12,967 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12,967.32 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12,967.32 करोड़ रुपये रहा।

आईओसी को इस तिमाही में ही अपने उच्चतम वार्षिक लाभ के आधे से थोड़ा अधिक लाभ हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शुद्ध लाभ में यह वृद्धि रिफाइनिंग और विपणन मार्जिन बढ़ने की वजह से हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 272.35 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी नहीं किए जाने के कारण कंपनी को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से आईओसी की कर-पूर्व आय बढ़कर 17,755.95 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 104.04 करोड़ रुपये था।

आईओसी की आय जुलाई-सितंबर में घटकर 2.02 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.28 लाख करोड़ रुपये थी।

आईओसी ने कहा कि उसने अप्रैल-सितंबर 2023 की छमाही में कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल को ईंधन में बदलने पर 13.12 अमेरिकी डॉलर कमाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड