जरुरी जानकारी | आईओसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 50 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 50 प्रतिशत बढ़ा।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 50 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि माल भंडार के चलते हुए लाभ ने सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस एलपीजी की बिक्री पर हुए नुकसान को कम कर दिया।

आईओसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2025 में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 7,264.85 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 4,837.69 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि माल भंडार के चलते हुए लाभ ने एलपीजी बिक्री और कम रिफाइनिंग मार्जिन पर हुए 5,601 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई की।

आईओसी के चेयरमैन ए एस साहनी ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में कच्चे तेल के हर बैरल को ईंधन में बदलने पर 7.85 डॉलर कमाए। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 8.39 डॉलर प्रति बैरल था।

उन्होंने सटीक संख्या का खुलासा किए बिना कहा कि पिछले साल के घाटे की तुलना में आईओसी को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पहले के बचे हुए माल का लाभ हुआ।

साहनी कहा, ''हमारे प्रदर्शन में सभी मापदंडों पर सुधार हुआ है और हमारी दक्षता भी बढ़ी है... हमने बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करना शुरू कर दिया है।''

कंपनी की परिचालन आय मार्च तिमाही में एक प्रतिशत घटकर 2.17 लाख करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में आईओसी का शुद्ध लाभ घटकर 12,962 करोड़ रुपये जबकि आय 8.45 लाख करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू