जरुरी जानकारी | आईओसी ट्री चीयर्स अभियान के तहत 2.26 लाख पेड़ों को लगायेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि वह 12 से 16 नवंबर के बीच ‘‘ट्री चीयर्स अभियान’’ के तहत उसके पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने वाले नए वाहनों की संख्या के बराबर 2.26 लाख पौधे लगाएगी।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि वह 12 से 16 नवंबर के बीच ‘‘ट्री चीयर्स अभियान’’ के तहत उसके पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने वाले नए वाहनों की संख्या के बराबर 2.26 लाख पौधे लगाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, 1.17 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और शेष का रोपण चल रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

बयान में कहा गया है कि द ट्री चीयर्स अभियान का ध्येय ‘पर्यावरण संबंधी चेतना को बढ़ावा देने और देश के हरित आवरण को बढ़ाना है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘बारह से 16 नवंबर तक अभियान की अवधि के दौरान करीब 2.26 लाख से अधिक ग्राहक अपने नए वाहनों (2/3/4 पहिया) को ईंधन भरने के लिए आईओसी ईंधन स्टेशनों पर आये।’’

यह भी पढ़े | PM मोदी करेंगे ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित.

पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को वायुमंडल से अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं और कार्बन उत्सर्जन को बेअसर करने में मदद करते हैं।

आईओसी के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, आईओसी पर्यावरण की परवाह करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू