खेल की खबरें | आईओसी, रिलायंस ने भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने का करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतररष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), ओलंपिक संग्रहालय और रिलायंस फाउंडेशन ने सोमवार को बच्चों के बीच खेल के माध्यम से ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते की घोषणा की।

मुंबई, नौ अक्टूबर अंतररष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), ओलंपिक संग्रहालय और रिलायंस फाउंडेशन ने सोमवार को बच्चों के बीच खेल के माध्यम से ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते की घोषणा की।

इसकी शुरुआत मुंबई क्षेत्र से होगी और जल्द ही इसका विस्तार पूरे महाराष्ट्र में किया जायेगा।

इस समझौते के तहत चयनित स्कूलों में ग्रेड आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसमें खिलाड़ियों और छात्रों के बीच संवाद का आयोजन कर ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जायेगा।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इस कार्यक्रम का अब तक दुनिया भर में प्रभाव रहा है और ओडिशा में अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन के साथ समझौता ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ तक पहुंच रहा है।

बाक ने रिलायंस फाउंडेशन के साथ समझौते के बारे में कहा, ‘‘उनके पास पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ 75 लाख बच्चों तक पहुंचने की क्षमता है और ओडिशा में अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन के साथ हमारी क्षमता और 70 लाख बच्चों तक पहुंचने की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर बच्चे समाज के वंचित वर्ग से आते हैं और उन्हें पहली बार खेल, खेल शिक्षा और ओलंपिक मूल्यों तक पहुंच मिली है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी