जरुरी जानकारी | आईओसी ने घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बुधवार को घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया, जिसे रिचार्ज किया जा सकता है।
नयी दिल्ली, 22 जून भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बुधवार को घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया, जिसे रिचार्ज किया जा सकता है।
सौर ऊर्जा से चलने वाले इस चूल्हे को रसोई घर में रखकर उपयोग में लाया जा सकता है।
इस चूल्हे को खरीदने की लागत के अलावा रखरखाव पर कोई खर्च नहीं है और इसे जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने आधिकारिक आवास पर एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां इस चूल्हे पर पका खाना परोसा गया।
इस चूल्हे को ‘सूर्य नूतन’ नाम दिया गया है।
इस अवसर पर आईओसी के निदेशक (आरएंडडी) एस एस वी रामकुमार ने कहा कि यह चूल्हा सौर कुकर से अलग है, क्योंकि इसे धूप में नहीं रखना पड़ता है।
सूर्य नूतन को फरीदाबाद में आईओसी के अनुसंधान और विकास विभाग ने विकसित किया है, जो छत पर रखे पीवी पैनल के जरिए प्राप्त सौर ऊर्जा से चलता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)