जरुरी जानकारी | आईओसी ने पानीपत रिफाइनरी की विस्तार लागत 10 प्रतिशत बढ़ाई, समयसीमा भी एक साल बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने पानीपत रिफाइनरी के विस्तार की लागत का अनुमान 10 प्रतिशत बढ़ाकर 36,225 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना पूरा होने की समयसीमा भी एक साल बढ़ाकर दिसंबर, 2025 कर दी गई है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने पानीपत रिफाइनरी के विस्तार की लागत का अनुमान 10 प्रतिशत बढ़ाकर 36,225 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना पूरा होने की समयसीमा भी एक साल बढ़ाकर दिसंबर, 2025 कर दी गई है।

आईओसी हरियाणा के पानीपत में स्थित इस रिफाइनरी की सालाना क्षमता 1.5 करोड़ टन से बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन तक करने की योजना पर काम कर रही है।

आईओसी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने "पानीपत रिफाइनरी की क्षमता विस्तार के लिए परियोजना लागत को 32,946 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 36,225 करोड़ रुपये करने और परियोजना के पूरा होने का कार्यक्रम सितंबर, 2024 से बढ़ाकर दिसंबर, 2025 तक करने को मंजूरी दे दी है।"

कच्चे तेल को पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे ईंधन में बदलने की क्षमता का विस्तार करने के अलावा आईओसी एक पॉलीप्रोपीलिन इकाई और एक कैटेलिटिक डीवैक्सिंग इकाई भी लगा रही है।

पॉलीप्रोपपीलिन का इस्तेमाल वाहन और कपड़ा उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों के लिए पैकेजिंग और प्लास्टिक भाग बनाने में किया जाता है। वहीं कैटेलिटिक डीवैक्सिंग का उपयोग बेस ऑयल उत्पादन में किया जाता है।

आईओसी के पास देश की लगभग दो दर्जन रिफाइनरियों में से नौ का स्वामित्व है। इसकी कुल शोधन क्षमता 7.01 करोड़ टन प्रति वर्ष है। इसकी शोधन क्षमता को वर्ष 2026 तक बढ़ाकर 8.79 करोड़ टन करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\