खेल की खबरें | ओलंपिक में मुक्केबाजी के स्थान को लेकर आईओसी ने गहरी चिंता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के संचालन ढांचे, वित्तीय स्थिति और स्कोरिंग प्रणाली के ‘अनसुलझे’ मुद्दों का हवाला देते हुए बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में मुक्केबाजी के स्थान को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

लुसाने, 15 सितंबर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के संचालन ढांचे, वित्तीय स्थिति और स्कोरिंग प्रणाली के ‘अनसुलझे’ मुद्दों का हवाला देते हुए बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में मुक्केबाजी के स्थान को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव को भेजे गये पत्र में आईओसी महानिदेशक क्रिस्टोफ डि केपर ने कहा कि ओलंपिक संस्था के कार्यकारी बोर्ड ने उन्हें और अपने मुख्य आचार अधिकारी से स्थिति पर आगे कार्रवाई करने के लिये कहा है।

आईओसी ने अपने चार पेज के पत्र में एआईबीए द्वारा अपने शासन, वित्त और रेफरी व जज प्रणाली पर किये गये कार्यों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। इन सभी मामलों में रियो ओलंपिक 2016 के बाद से ही गहन जांच चल रही है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त आधार पर आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने पेरिस ओलंपिक खेल 2024 और भविष्य के ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में मुक्केबाजी के स्थान को लेकर फिर से अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है।’’

आईओसी ने स्वीकार किया कि एआईबीए ने बेहतर शासन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है लेकिन कई अन्य मसले हैं जिनका समाधान करना बाकी है।

एआईबीए को 2019 में निलंबित कर दिया गया था लेकिन क्रेमलेव ने कहा था कि उन्हें इस साल के आखिर तक आईओसी से फिर से मान्यता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्व की सर्वोच्च खेल संस्था द्वारा उठाये गये मुद्दों के निराकरण के लिये कई उपायों की घोषणा करते हुए यह बात कही थी।

तोक्यो ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन आईओसी कार्यबल ने किया था तथा उसने एआईबीए से अधिकारियों का चयन करने के लिये मुक्केबाजी कार्यबल के तौर तरीकों को अपनाने के लिये कहा है।

आईओसी अगले महीने सर्बिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में ‘लाइव स्कोरिंग’ प्रणाली भी चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\