जरुरी जानकारी | चार दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 8.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चार दिनों की तेजी में बीएसई सूचकांक के करीब दो प्रतिशत चढ़ने के बीच निवेशकों की संपत्ति 8.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल चार दिनों की तेजी में बीएसई सूचकांक के करीब दो प्रतिशत चढ़ने के बीच निवेशकों की संपत्ति 8.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 114.49 अंक बढ़कर 73,852.94 अंक पर बंद हुआ।

इसके साथ पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने कुल 1,363.95 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

तेजी के इस दौर में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 8,48,328.9 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,37,377.21 करोड़ रुपये हो गया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से वैश्विक बाजार सकारात्मक हो गए हैं और निवेशकों की नजरें अब तिमाही नतीजों पर टिक गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\