जरुरी जानकारी | पी-नोट के जरिये निवेश नवंबर में बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार के मजबूत प्रदर्शन के साथ नवंबर के अंत तक भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के माध्यम से निवेश बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर महीने में इसमें गिरावट आई थी।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर घरेलू बाजार के मजबूत प्रदर्शन के साथ नवंबर के अंत तक भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के माध्यम से निवेश बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर महीने में इसमें गिरावट आई थी।

अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद स्थिर भारतीय अर्थव्यवस्था के बीच पी-नोट में निवेश अक्टूबर में गिरावट से पहले मार्च से लगातार बढ़ रहा था।

नवीनतम आंकड़ों में भारतीय शेयर, बॉन्ड और हाइब्रिड प्रतिभूतियों में पार्टसिपेटरी नोट के जरिये निवेश का मूल्य शामिल है।

पी-नोट पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे खुद को पंजीकृत किए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें उचित प्रक्रिया से गुजरना होता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के हाल के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों - इक्विटी, बॉन्ड और हाइब्रिड प्रतिभूतियों में पी-नोट निवेश का मूल्य नवंबर के अंत में 1,31,664 करोड़ रुपये था, जबकि अक्टूबर के अंत में यह 1,26,320 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू