जरुरी जानकारी | राज्स्थान में 85,380 करोड़ रुपये की निवेश भावनाओं पर चर्चा हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में 85,380 करोड़ रुपये के निवेश के लिये राज्य सरकार की अधिकार प्राप्त समिति ने बुधवार को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिपस) 2019 के तहत परियोजनाओं पर विशेष पैकेज के लिये एक बैठक में चर्चा की।

जयपुर, 10 अगस्त राजस्थान में 85,380 करोड़ रुपये के निवेश के लिये राज्य सरकार की अधिकार प्राप्त समिति ने बुधवार को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिपस) 2019 के तहत परियोजनाओं पर विशेष पैकेज के लिये एक बैठक में चर्चा की।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने उद्योग विभाग की ओर से आयोजित समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राजस्थान निवेश संवर्द्धन योजना -2019 (रिपस) के तहत विशेष पैकेज देकर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश, विकास की संभावनाओं के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाएगा।

ऊर्जा, कृषि, ईवी, कपड़ा और विनिर्माण क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं से राज्य में 14,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने बताया कि आज की बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा की गई है उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता वाली निवेश बोर्ड समिति में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सतत विकास की नई संभावनाएं तलाशने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने राज्य सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड