देश की खबरें | राजस्थान में 71,486 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 71,486 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

जयपुर, 24 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 71,486 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को 'बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट' की दूसरी बैठक में कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के चलते बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं, जिससे राजस्थान के औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि इकाइयों की स्थापना और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

गहलोत ने बीकानेर संभाग में सेरेमिक उद्योग के विकास की संभावनाओं के लिए अध्ययन के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में सेरेमिक उद्योग के लिए पर्याप्त कच्चा माल उपलब्ध है और उत्पादन के लिए गैस ग्रिड स्थापित करने की मांग है।

बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों में प्रमुख रूप से ऑटो उद्योग, एग्रो प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, सोलर एनर्जी, ग्लास एंड सेरेमिक इंजीनियरिंग और सीमेंट क्षेत्रों से संबंधित प्रस्ताव शामिल है।

बैठक में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, वित्त प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर.ए. सांवत और अतिरिक्त आयुक्त नलिनी कठोतिया उपस्थित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी