जरुरी जानकारी | पी-नोट के जरिए सितंबर तक 97,751 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘पार्टिसिपेटरी नोट’ (पी-नोट) के जरिए सितंबर के अंत तक 97,751 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। आने वाले समय में भी इस माध्यम से निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर ‘पार्टिसिपेटरी नोट’ (पी-नोट) के जरिए सितंबर के अंत तक 97,751 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। आने वाले समय में भी इस माध्यम से निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

पी-नोट पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे खुद को पंजीकृत किए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें एक उचित प्रक्रिया से गुजरना होता है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों में पी-नोट निवेश का मूल्य ​​सितंबर के अंत तक 97,751 करोड़ रुपये रहा। जबकि अगस्त के अंत तक यह 97,744 करोड़ रुपये था। ये निवेश इक्विटी, बांड और हाइब्रिड प्रतिभूतियों में किये गये।

इस बीच, जुलाई के आंकड़े को 1,01,798 करोड़ रुपये से संशोधित कर 85,799 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

इससे पहले जून के अंत तक निवेश स्तर 92,261 करोड़ रुपये, मई के अंत तक 89,743 करोड़ रुपये, अप्रैल के अंत तक 88,447 करोड़ रुपये और मार्च के अंत तक 89,100 करोड़ रुपये था।

सितंबर तक कुल 97,751 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिनमें से इक्विटी में 86,624 करोड़ रुपये, बांड में 10,873 करोड़ रुपये, हाइब्रिड प्रतिभूतियों में 547 करोड़ रुपये और 68 करोड़ रुपये डेरिवेटिव में किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें