जरुरी जानकारी | राज्य में आएगा 10,000 करोड़ रु. का निवेश, रोजगार के दो लाख अवसर पैदा होंगे : सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड निवेशक सम्मेलन के दौरान सोरेन ने यहां झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्धन नीति (जेआईआईपीपी) 2021 का शुभारंभ करते हुए निवेशकों का रियायतों और सुविधाओं के साथ स्वागत किया और उनसे उनकी प्रतिबद्धताओं का पूरा करने का आग्रह किया।

झारखंड निवेशक सम्मेलन के दौरान सोरेन ने यहां झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्धन नीति (जेआईआईपीपी) 2021 का शुभारंभ करते हुए निवेशकों का रियायतों और सुविधाओं के साथ स्वागत किया और उनसे उनकी प्रतिबद्धताओं का पूरा करने का आग्रह किया।

सोरेन ने टाटा, सेल, वेदांता और डालमिया जैसे उद्योग समूहों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य सरकार निवेशकों के सहयोग से आगे बढ़ना चाहती है। प्रकृति ने झारखंड को जो अनंत संसाधन दिए हैं, हम उनका लाभ उठाकर विकास के पथ पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपने वादों को पूरा करेंगे और ऐसी ही हम उद्योगपतियों से उम्मीद रखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है, जिससे लगभग दो लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शुरू ही प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने पर काम कर रही है।

झारखंड सरकार ने सभी संभावित निवेशकों से वादा किया है कि यदि वे अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति के 35 प्रतिशत कर्मचारियों को अपने कार्यबल में शामिल करने की प्रतिबद्धता जताते हैं तो उन्हें नई जेआईआईपीपी-2021 के मौजूदा प्रावधानों के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

दो दिन के सम्मेलन के दौरान टाटा स्टील ने अगले तीन वर्षों में राज्य में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। वही डालमिया समूह ने अपने सीमेंट संयंत्र का विस्तार करने, सौर ऊर्जा संयंत्र और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सार्वजानिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) ने भी चार हजार करोड़ रुपये का निवेश करना की प्रतिबद्धता जताई है। जबकि आधुनिक पावर ने 1,900 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है और प्रेम रबड़ वर्क्स प्राइवेट लि. ने राज्य में 50 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी