जरुरी जानकारी | जनवरी में स्वर्ण ईटीएफ में निवेश 45 प्रतिशत बढ़कर 625 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनवरी में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में 625 करोड़ रुपये का निवेश किया जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा था । निवेशकों को उम्मीद है कि आगे जाकर सोने का बाजार अच्छा रहेगा।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी जनवरी में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में 625 करोड़ रुपये का निवेश किया जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा था । निवेशकों को उम्मीद है कि आगे जाकर सोने का बाजार अच्छा रहेगा।

साझा कोष कंपनीयों के संघ एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक स्वर्ण ईटीएफ में निवेश दिसंबर के अंत में 14,174 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी के अंत में 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 14,481 करोड़ रुपये हो गया।

नवंबर 2020 में इस तरह की योजनाओं से 141 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।दिसंबर में इसे 431 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश देखने को मिला ।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक- शोध मैनेजर, हिमांशु श्रीवास्तव, ने कहा कि सोने की कीमतें पिछले साल अगस्त में हुए गये सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे आ गई हैं। जनवरी के महीने में भी इसकी कीमतों में काफी गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, "इस उम्मीद के साथ कि आगे जाकर सोना अच्छा कर सकता है, इस स्थिति ने निवेशकों को खरीदारी का अच्छा अवसर दिया, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी में इस श्रेणी में शुद्ध निवेश हुआ।"

मार्च और नवंबर को छोड़कर, इस तरह की प्रतिभूतियों को पूरे वर्ष 2020 में शुद्ध निवेश प्राप्त हुआ। गोल्ड ईटीएफ ने पिछले साल 6,657 करोड़ रुपये आकर्षित किए थे।वर्ष 2019 के महज 16 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\