देश की खबरें | 'इन्वेस्ट राजस्थान' अब अक्टूबर में, 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर चल रहा काम : रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022’ शिखर सम्मेलन अब इस साल अक्टूबर आयोजित करेगी। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के दौरान राज्य भर में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के लिए ज्ञापन समझौतों पर सहमति बनेगी।

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान सरकार राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022’ शिखर सम्मेलन अब इस साल अक्टूबर आयोजित करेगी। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के दौरान राज्य भर में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के लिए ज्ञापन समझौतों पर सहमति बनेगी।

इस सम्मेलन के आयोजन को लेकर रावत ने बुधवार को उद्योग भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

रावत ने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में होने वाले सम्मेलन से 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश राज्य भर में होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं कम समय में और एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाएगी, जिससे प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल विकसित हो और प्रदेशवासियों को रोजगार के ज्यादा अवसर मिल सकें।

रावत ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के सहमति पत्र (एमओयू) पर कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगों के लिए ऐसा सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए कि कोई भी उद्योगपति राजस्थान के बाहर निवेश करने की नहीं सोचे।

मंत्री ने कहा कि देश भर के छोटे-बड़े उद्योगों के लिए राज्य सरकार रियायती दरों पर बिजली, पानी, जमीन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

गौरतलब है कि ‘इन्वेस्ट राजस्थान- 2022’ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 और 25 जनवरी, 2022 को जयपुर में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड