देश की खबरें | अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार: मेघालय डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एल. आर. बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिलांग, नौ जुलाई मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एल. आर. बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के कब्जे से 800 ग्राम से अधिक सोना और 27 लाख रुपये नकद बरामद किया है। डीजीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर 24 जून को असम जा रहे राज्य के री-भोई जिला निवासी अबू बकर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उस के पास से 819 ग्राम विदेशी सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिसे उसने अपनी बेल्ट में छिपाकर रखा था।

बिश्नोई ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि यह गिरोह काफी बड़ा है, क्योंकि शिलांग में किसी ने बकर को यह सोना दिया था और उसे असम के बारपेटा तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था। बकर से मिली सूचना के बाद बारपेटा के शाहजहां को असम पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 27 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। उसके साथी सिद्दीकी अली को भी बारपेटा से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, एक टीम का गठन किया गया और दोनों से मिले सुराग के आधार पर यहां छापे मारे गए और यहां लाबान के अजीज लिंगदोह और मवलाई के सुबली खरबानी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांच लोगों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और फर्जी आईडी कार्ड जब्त किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मेघालय पुलिस का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। री-भोई पुलिस ने 24 जून को एक टैक्सी को रोका और 15 दिनों के सूझबूझ भरे अभियान में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 819 ग्राम सोना, 27.11 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एटीएम/नकली आई-कार्ड बरामद हुए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\