Rajasthan: हनुमानगढ़ में नोहर सहित तीन कस्बों में इंटरनेट सेवा ठप, 32 गिरफ्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी से मारपीट की. इसके चलते नोहर के अलावा भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 12 मई : राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी से मारपीट की. इसके चलते नोहर के अलावा भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है. पुलिस के अनुसार कस्बे में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. कस्बे में हालात सामान्य हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की यहां उच्च स्तरीय समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

लाठर ने बताया कि ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वाले 32 व्यक्ति भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस से कहा कि वह क्षेत्र में लाठियां बांटने व भड़काऊ भाषण देने के वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर नोहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और नोहर के साथ साथ पास के भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है बाजार खुले हुए हैं.

पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग एक मंदिर से सटे खाली भूखंड में बैठे थे. तभी परिषद के सतवीर सहारण व अन्य ने उन्हें वहां से हटने को कहा. तीखी बहस के बाद आरोपियों ने सहारण व अन्य से मारपीट की. पुलिस के अनुसार घायल सतवीर का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा ईलाज और उनकी स्थिति अब ठीक है. बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह फिलहाल नोहर में डेरा डाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड