ताजा खबरें | स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए झारखंड में अंतरराज्यीय बैठक हुई
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक हुई।
जमशेदपुर, 12 अप्रैल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक हुई।
बैठक में तीनों राज्यों के वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में, झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नकदी, शराब, मादक पदार्थ और आपत्तिजनक सामग्री के अवैध परिवहन को रोकने के लिए समन्वय एवं खुफिया नेटवर्क को मजबूत बनाने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि हालांकि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के बीच समन्वय अच्छा है, लेकिन चुनाव से जुड़े कार्यों के मद्देनजर इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है।
उन्होंने सुझाव दिया कि अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्रों में उपमंडल और थाना स्तर पर व्हाट्सएप समूह बनाएं।
कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चौथे ने कहा कि आगामी चुनावों और समन्वय बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)