MSRTC Bus Service: महाराष्ट्र में अंतर जिला बस सेवा कल से फिर होगी शुरू, सरकार की तरफ से मिली इजाजत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य परिवहन निगम को अंतर जिला बस सेवा को फिर शुरू करने की अनुमति दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

(Photo Credit: PTI/File)

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य परिवहन निगम को अंतर जिला बस सेवा को फिर शुरू करने की अनुमति दे दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मार्च में कोविड-19 के महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की अंतर जिला बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था. कल से राज्य परिवहन निगम  को अंतर जिला बस सेवा कल से शुरू की जा रही है. राज्य ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब की तरफ से भी जानकरी दी गई है.

वहीं  एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने कहा, 'राज्य सरकार ने अंतर जिला बस परिचालन की अनुमित दे दी है और हम कल से सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं.राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, यात्रियों को एमएसआरटीसी बसों में अंतर-जिला यात्रा के लिए ई-पास, अनुमति या किसी अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि बस में यात्रा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी. यह भी पढ़े | दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बारिश से बुरा हाल, सड़कों पर पानी भरने से डूबी कई कारें, देखें- VIDEO.

बता दें कि 18,000 से अधिक बसों और लगभग एक लाख कर्मचारियों के साथ एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े राज्य सड़क परिवहन निगमों में से एक है.कोविड-19 के फैलने से पहले, रोजाना 65 लाख से अधिक यात्री एमएसआरटीसी की बसों में प्रतिदिन यात्रा करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी