जरुरी जानकारी | रिलायंस के साथ सौदे को बचाने के लिए ‘सभी उपलब्ध तरीके’ अपनाने का इरादा: फ्यूचर रिटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 24,731 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने के लिए ‘सभी उपलब्ध तरीके’ अपनाने का इरादा रखती है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 24,731 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने के लिए ‘सभी उपलब्ध तरीके’ अपनाने का इरादा रखती है।

उच्चतम न्यायालय ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के पक्ष में शुक्रवार को फैसला देते हुए कहा कि एफआरएल के रिलायंस रिटेल के साथ विलय सौदे पर रोक लगाने का सिंगापुर के आपात निर्णायक (ईए) का फैसला भारतीय कानूनों के तहत वैध एवं लागू करने योग्य है।

दूसरी ओर अमेजन ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस आदेश से फ्यूचर ग्रुप के साथ चल रहे विवाद के समाधान में तेजी लाएगा।

एफआरएल ने शेयर बाजार को बताया कि न्यायालय का फैसला ‘‘ईए के आदेश को लागू करने से संबंधित दो सीमित बिंदुओं को संबोधित करता है न कि विवाद के गुणदोष को।’’

इसमें कहा गया, ‘‘फैसले की पूरी प्रति का इंतजार है। एफआरएल को सलाह दी गई है कि कानून के तहत उसके पास उपाय उपलब्ध हैं, जिसका वह प्रयोग करेगी।’’

एफआरएल ने आगे कहा कि वह ‘‘अपने हितधारकों और कार्यबल के हितों की रक्षा के लिए सौदे को पूरा करने के लिए सभी उपलब्ध रास्ते तलाशने का इरादा रखती है।’’

फ्यूचर समूह की कंपनी ने कहा कि सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) में मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने इस सवाल पर सुनवाई पूरी कर ली है कि क्या ईए का अंतरिम आदेश जारी रहना चाहिए और क्या एफआरएल मध्यस्थता कार्यवाही में एक पक्ष है।

कंपनी ने आगे कहा, ‘‘मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले का इंतजार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\