देश की खबरें | बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने अमर्त्य सेन के समर्थन में शांतिनिकेतन में रैली निकाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व भारती द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को जमीन खाली करने के लिए दिए गए नोटिस के विरोध में बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को रैली निकाली।
शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल), पांच मई विश्व भारती द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को जमीन खाली करने के लिए दिए गए नोटिस के विरोध में बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को रैली निकाली।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित गीत गाए और उनकी कविताओं का पाठ किया। उनके द्वारा लिखित नाटकों के कुछ खंड़ों का मंचन भी किया।
‘सामाजिक मर्यादा रक्षा समिति’ द्वारा आयोजित रैली में शांतिनिकेतन और कोलकाता के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर विश्वविद्यालय के कदम का विरोध किया।
प्रदर्शनकारी सुबह विश्व भारती परिसर में ‘शिक्षा भवन’ पर एकत्र हुए और सेन के आवास ‘प्रतिची’ के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर उनका समर्थन किया।
आश्रमवासी और विश्व भारती के पूर्व शिक्षक स्वप्न कुमार घोष ने इस रैली का नेतृत्व किया जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध डॉक्टर व सामाजिक कार्यकर्ता अरिंदम बिस्वास ने भी हिस्सा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)