देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस थानों से शीर्ष 10 अपराधियों की सूची हटाने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सभी पुलिस थानों से शीर्ष 10 अपराधियों के नामों की सूची हटाने का शुक्रवार को निर्देश दिया क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। हालांकि अदालत ने कहा कि निगरानी के लिए बड़े अपराधियों की सूची तैयार करना कोई गलत नहीं है।

प्रयागराज, 29 जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सभी पुलिस थानों से शीर्ष 10 अपराधियों के नामों की सूची हटाने का शुक्रवार को निर्देश दिया क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। हालांकि अदालत ने कहा कि निगरानी के लिए बड़े अपराधियों की सूची तैयार करना कोई गलत नहीं है।

न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने जीशान उर्फ जानू, बलवीर सिंह यादव और दूध नाथ यादव की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

अदालत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस आदेश की प्रति जिलों के सभी पुलिस प्रमुखों को भेजा जाए ताकि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

अदालत ने कहा कि पुलिस थानों में अपराधियों की पहचान उजागर करने के संबंध में पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई बिल्कुल अवांछित है क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है। हालांकि अदालत ने कहा कि इस निर्णय का लाभ किसी घोषित अपराधी और भगोड़े को नहीं दिया जाएगा।

ये तीनों याचिकाकर्ता प्रयागराज और कानपुर नगर के विभिन्न पुलिस थानों में प्रदर्शित शीर्ष 10 अपराधियों की सूची में अपने नामों के प्रकाशन से व्यथित थे।

अदालत ने कहा, “ना सामाजिक तौर पर और ना ही राजनीतिक तौर पर मानव गरिमा को ठेस पहुंचाना वांछित है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत किसी तरह की उद्घोषणा जारी किए बगैर पुलिस थानों में उनके नाम प्रदर्शित करने से गरिमा को ठेस पहुंचती है।”

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी