देश की खबरें | दिल्ली में एचएसआरपी निर्माताओं को समस्याओं का समाधान होने तक नयी बुकिंग न लेने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने उच्च सुरक्षा वाली पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) बनानेवालों और डीलरों को मंगलवार को निर्देश दिए कि जब तक वाहन मालिकों के समक्ष आ रही दिक्कतों का समाधान नहीं होता तब तक वे नयी बुकिंग न लें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने उच्च सुरक्षा वाली पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) बनानेवालों और डीलरों को मंगलवार को निर्देश दिए कि जब तक वाहन मालिकों के समक्ष आ रही दिक्कतों का समाधान नहीं होता तब तक वे नयी बुकिंग न लें।

गहलोत ने अगले आदेशों तक संबंधित नंबर प्लेटों से जुड़े नियम लागू करने में दंडात्मक कदम उठाने से परिवहन विभाग को भी रोक दिया।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

परिवहन विभाग ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर वाहन मालिकों से एचएसआरपी तथा ‘कलर कोडेड स्टिकर’ लेने को कहा था। इसने यह भी कहा था कि वह नियम उल्लंघन रोकने के लिए अभियान चलाएगा।

गहलोत ने वाहन मालिकों के समक्ष आ रहीं दिक्कतों पर चर्चा करने और शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

गहलोत ने एचएसआरपी निर्माताओं और डीलरों को निर्देश दिए कि जब तक वाहन मालकों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक वे नयी बुकिंग न लें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य जनता की सुविधा है। लोगों के एक तबके ने यह गलत व्याख्या की कि हम एचएसआरपी नियम को तत्काल लागू कर रहे हैं। इससे वाहन मालिकों में दहशत उत्पन्न हो गई।’’

मंत्री ने परिवहन विभाग से अगले आदेशों तक नियमों को लेकर कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\