देश की खबरें | आर्य समाज के अध्यक्ष की कार्य प्रणाली की जांच करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आर्य समाज, कीडगंड के अध्यक्ष संतोष कुमार शास्त्री की कार्यप्रणाली की जांच कराने का निर्देश दिया है। आरोप है कि शास्त्री ने ऐसी दंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया है जिन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह किया।

प्रयागराज, तीन जून इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आर्य समाज, कीडगंड के अध्यक्ष संतोष कुमार शास्त्री की कार्यप्रणाली की जांच कराने का निर्देश दिया है। आरोप है कि शास्त्री ने ऐसी दंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया है जिन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह किया।

अदालत ने कहा कि यह जांच भी की जाए कि क्या वास्तव में शादी की रस्म की गई या महज शादी का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की पीठ ने कपिल कुमार नाम के एक व्यक्ति की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

पीठ ने शास्त्री को पिछले पांच साल के दौरान उनके द्वारा कराए गए सभी विवाहों का रजिस्टर पेश करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जिसकी गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है। अदालत ने कहा, इसमें बाह्य कारणों से एक संगठित रैकेट के काम करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख आठ अगस्त, 2022 निर्धारित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\