देश की खबरें | जनता की आंखों में धूल झोंकने की बजाए स्वाभिमान की राजनीति होनी चाहिए : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध और पुलवामा हमले के मुद्दे पर आरोप लगाने के लिये विपक्ष पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भारत की ताकत का एहसास सारी दुनिया में हो रहा है और जनता की आंखों में धूल झोंकने की बजाए स्वाभिमान की राजनीति की जानी चाहिए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पूर्णिया, चार नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध और पुलवामा हमले के मुद्दे पर आरोप लगाने के लिये विपक्ष पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भारत की ताकत का एहसास सारी दुनिया में हो रहा है और जनता की आंखों में धूल झोंकने की बजाए स्वाभिमान की राजनीति की जानी चाहिए ।

राजनाथ सिंह ने आज पूर्णिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ जब हमारे पायलट अभिनंदन को पकड़ लिया गया था तब उसके बाद के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के पूर्व स्पीकर ने वहां की संसद में इस बात का उल्लेख किया कि किस प्रकार वहां की सरकार ने कहा कि अभिनंदन को जल्दी छोड़ दो , वरना भारत नौ बजे हमला कर देगा।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात.

केंद्रीय मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के मुद्दे पर कहा कि देश की सेना ने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया है और सभी को एकजुट होकर सेना का समर्थन करना चाहिए लेकिन यहां तमाशा बनाया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की राजनीति होनी चाहिए और जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि जनता की आंखों में आंखे डालकर राजनीति करनी चाहिए।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत की ताकत का एहसास सारी दुनिया में हो रहा, लेकिन इन सब पर राहुल गांधी के पास कोई जवाब नहीं है ।

उन्होंने इस बात को दोहराया कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

सिंह ने कहा, ‘‘बिहार में फिर से राजग पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पंद्रह साल बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि पर कोई दाग नहीं है। पूरे बिहार को नीतीश कुमार पर भरोसा है। ’’

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\