देश की खबरें | संकट के समय गरीबों के उत्थान के कार्यों में साथ देने के बजाय विपक्ष गैर जिम्मेदाराना सवाल उठा रहा: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना संकट सहित अन्य चुनौतियों से ‘‘बहुत कुशलता और संजीदगी’’ से निपट रही है वहीं दूसरी तरफ ऐसे समय में कांग्रेस के नेता गैरजिम्मेदाराना सवाल उठा रहे हैं।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना संकट सहित अन्य चुनौतियों से ‘‘बहुत कुशलता और संजीदगी’’ से निपट रही है वहीं दूसरी तरफ ऐसे समय में कांग्रेस के नेता गैरजिम्मेदाराना सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस संकट की घड़ी में विपक्ष को गरीबों के उत्थान के लिए हो रहे कार्यों में साथ देना चाहिए, सेवा में लगना चाहिए। लेकिन प्रतिपक्ष के नेता अपनी पार्टी के इतिहास के अनुसार गैरजिम्मेदाराना प्रश्न करते रहते हैं। ये सब जनता देख रही है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पिटीशन दाखिल करने से किया इंकार: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘गैर जिम्मेदार विपक्ष कैसा होता है, इसका नमूना कांग्रेस ने देश के सामने पेश किया है। जनसंघ और भाजपा से कांग्रेस को सीखना चाहिए था। हमने 1948, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान प्रतिपक्ष की तरह व्यवहार किया न कि सरकार के दुश्मन की तरह।’’

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को 'इंडिया ग्लोबल वीक' को करेंगे संबोधित, विदेश मंत्री एस.जयशंकर सहित अन्य केंद्रीय मंत्री बनेंगे इस कार्यक्रम का हिस्सा.

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दुश्मन देशों को मजबूती नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मोदी सरकार गरीबों के साथ-साथ देश के विकास और अर्थव्यवस्था का ध्यान रख रही है और दुनिया के समक्ष नेतृत्व का एक मॉडल पेश कर रही है।’’

राव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को ‘‘वाइज मैन’’ की तरह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (राहुल गांधी) नेता के रूप में स्वीकार कर कांग्रेस का क्या हाल हुआ आप सभी को पता है।’’

भाजपा नेता कहा कि मोदी सरकार इस संक्रमण काल में जनता की जरूरतों को पहचानकर समाधान के रास्ते निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की चुनौती का आज पूरा देश और संपूर्ण विश्व सामना कर रहा है और दुनिया के संकट के मुकाबले भारत का संकट कई गुना अधिक चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संकट काल में प्रधानमंत्री सामने से आकर देश का नेतृत्व कर रहे है। ये संकट संपूर्ण विश्व की आबादी के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रतिकूल असर डालने वाला है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कोरोना संकट का गत महीनों में बहुत कुशलता और संजीदगी के साथ सामना किया है। सभी को साथ लेकर सरकार इस चुनौती से निपट रही है।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\