जम्मू, 10 फरवरी जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोमवार को चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में अभियानगत तैयारियों पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की
पुलिस ने बताया कि समीक्षा बैठक रामबन के बटोटे स्थित रेंज पुलिस मुख्यालय में हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले साल विशेष रूप से डोडा और किश्तवाड़ में कई आतंकवादी घटनाओं से दहल उठे इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की रणनीतिक तैनाती पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति, अभियानगत तत्परता और प्रतिक्रिया तंत्र का बारीकी से आकलन किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए क्षेत्र में तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना था।
उन्होंने बताया कि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने, निगरानी में सुधार करने और विभिन्न सुरक्षा बलों और खुफिया नेटवर्क के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), जम्मू ने किसी भी संभावित घटना को विफल करने के लिए साजो-सामान सहायता, गश्त और निवारक उपायों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आईजीपी टूटी ने स्थानीय समुदायों के साथ निरंतर संपर्क की आवश्यकता पर भी जोर दिया, विशेष रूप से कठिन भूभाग वाले क्षेत्रों में, ताकि सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके और उन्में विश्वास का निर्माण किया जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY